Video

Advertisement


ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, एंडी बर्नहैम बन सकते हैं नए प्रधानमंत्री
 British PM Keir Starmer resigns; Andy Burnham c, new Prime Minister

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को अब नहीं लगता कि वह अगले आम चुनाव में जीत दिलाने के लिए सही नेता हैं। पिछले कुछ महीनों से पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ रहा था और स्थानीय चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद उन पर दबाव लगातार बढ़ता गया।

स्टार्मर ने बताया कि लेबर पार्टी जुलाई के मध्य तक अपने नए नेता का चुनाव कर लेगी और तब तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह उन्होंने अपने फैसले की जानकारी किंग चार्ल्स तृतीय को दे दी है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (NEC) 9 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू करेगी और 17 जुलाई से पहले नए नेता के चयन की कोशिश की जाएगी। ब्रिटेन की संसदीय व्यवस्था के तहत लेबर पार्टी का नया नेता ही देश का अगला प्रधानमंत्री बनने का सबसे बड़ा दावेदार होगा।

 

स्टार्मर के उत्तराधिकारी के रूप में एंडी बर्नहैम सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। हाल ही में मेकरफील्ड उपचुनाव जीतकर संसद में लौटे बर्नहैम को पार्टी के कई सांसदों और विभिन्न गुटों का समर्थन प्राप्त है। कोविड-19 महामारी के दौरान मैनचेस्टर के हितों के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर रुख अपनाने से उनकी लोकप्रियता बढ़ी थी। हालांकि अभी तक किसी नेता ने आधिकारिक रूप से दावेदारी पेश नहीं की है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बर्नहैम फिलहाल नेतृत्व की दौड़ में सबसे आगे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 22 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.