Advertisement
छोला मंदिर इलाके में किशोर ने दोपहर को अपने घर में फांसी लगा ली। वह पिछले वर्ष भी फांसी लगाने की कोशिश कर चुका था। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक अनिल पुत्र बारेलाल अहिरवार (17) छोला स्थित प्रतापनगर में परिवार के साथ रहता था। वह 8वीं की पढ़ाई प्राइवेट कर रहा था। शनिवार दोपहर को अनिल की मां सरस्वती बाई घर की छत पर कपड़े धो रही थी। दोपहर करीब 3 बजे वह कपड़े धोकर नीचे आई, तो अनिल कमरे में फांसी के फंदे पर लटका था। अनिल के पिता झाड़ू बनाने का काम करते हैं। बड़ा भाई सुनील ड्राइवर है। घटना की सूचना मिलते ही सुनील घर पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी। सुनील ने बताया कि उसका छोटा भाई दिमागी तौर पर कुछ कमजोर था। अनिल ने पिछले वर्ष भी गले में फंदा लगा लिया था। लेकिन परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए थे। इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |