Advertisement
भले ही जिला प्रशासन की ओर से कोलार क्षेत्र में फिर नगर पालिका गठन की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए दावे-आत्तियां बुलाई जा रही हैं, लेकिन हकीकत यह है कि नगर पालिका का गठन होने से कोलार में विकास कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। वर्ष 2014 में नगर निगम में शामिल होने बाद साल 2015 में नगर निगम के चुनाव हुए। 21 नपा के वार्डों को मिला कर पांच वार्ड बनाए गए। अब फिर से नगर पालिका का गठन कर नपा के करीब 30 वार्ड बनाए जाने की बात चल रही है।
ऐसे में स्थानीय लोगों को चिंता सताने लगी है कि कहीं नपा का गठन के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे बड़े प्रोजेक्ट पर ब्रेक न लग जाए। इसमें केरवा पेयजल योजना, सीवेज नेटवर्क, खेल मैदान, हाट बाजार, हॉकर्स कॉर्नर शामिल हैं। इनमें से केरवा पेयजल योजना का काम सिर्फ 10 प्रतिशत बचा है। सीवेज नेटवर्क का काम चल रहा है। खेल मैदान का काम किया जाना है। वहीं गेहूंखेड़ा में हाट बाजार का रंग-रोगन होना है। यदि नपा का गठन होता है तो इन कार्यों में पूरा होने लंबा समय लग सकता है।
वर्ष 2014 में नगर निगम में शामिल होने के बाद 2015 में नगर निगम चुनाव हुए। नगर निगम के चार साल के कार्यकाल में 52.10 करोड़ की पेयजल योजना, 135 करोड़ का सीवेज नेटवर्क योजना, पांच करोड़ का खेल मैदान, 2.5 करोड़ का गेहूंखेड़ा में हाट बाजार निर्माण का कार्य शुरू हुए। इनमें से एक भी का पूरा नहीं हुआ है। यदि नगर पालिका का गठन हुआ तो इन कार्यों को पूरा होने में समय लग जाएगा। क्योंकि इन प्रोजेक्ट के काम फिर नगर पालिका की देखरेख में होंगे। नगर निगम प्रशासन देखरेख बंद कर देगा।
कोलार रहवासी विकास समिति के अध्यक्ष डीपी द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री,सांसद, कलेक्टर,नगर निगम आयुक्त,नगरीय प्रशासन आयुक्त को नगर पालिका गठन पर आपत्ति लगा चुके हैं। यदि प्रशासन ने नगर पालिका गठन करने की आगे की कार्रवाई शुरू की तो सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगे। कोलार क्षेत्र को अब फिर से नपा में नहीं धकेलने दूंगा।
सुमित्रा परिसर रहवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष एमएल सोनी ने बताया कि नगर निगम से कोलार को अलग करने का सबसे बड़ा नुकसान है कि विकास कार्यों के बड़े विकास कार्य नहीं होंगे। चल रहे कार्यों पर भी ब्रेक लग जाएगा। विरोध प्रदर्शन करेंगे कोलार को फिर नगर पालिका में शामिल नहीं होने देंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |