Advertisement
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की पड़ताल में करीब 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। इनमें से लगभग 25 लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। छह दिन की जांच पूरी करने के बाद SIT लखनऊ लौटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और निर्माण प्रभारी गोपाल राव के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
जांच के दौरान SIT ने मंदिर परिसर में कई घंटों तक पड़ताल की और चंपत राय, अनिल मिश्र, गोपाल राव समेत SBI बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की। वहीं, गोपाल राव के भतीजे आनंद और मंदिर कर्मचारी सोमेश आनंद से पूछताछ नहीं हो सकी, क्योंकि दोनों कथित तौर पर संपर्क से बाहर हैं। अब तक गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर करीब 2 करोड़ रुपये की बरामदगी की जा चुकी है, जबकि एक आरोपी के घर से सोना मिलने की भी जानकारी सामने आई है।
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब सपा नेता पवन पांडेय ने राम मंदिर से 5 से 7.5 करोड़ रुपये की चोरी का आरोप लगाया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। दूसरी ओर, चंपत राय ने चोरी के आरोपों से इनकार किया था। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री से CBI जांच की मांग की, जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंदिर ट्रस्ट से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की थी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |