Advertisement
देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एक क्लिक के जरिए पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। इस किस्त का लाभ देशभर के करोड़ों पंजीकृत किसानों को मिलेगा।
सरकार के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसानों को डिजिटल माध्यम से संबोधित भी करेंगे। जिन किसानों के खाते में राशि आने में दिक्कत हो सकती है, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका e-KYC पूरा हो, बैंक खाता आधार से लिंक हो और खाता सक्रिय हो। लाभार्थी किसान PM-Kisan पोर्टल पर जाकर अपना नाम और भुगतान की स्थिति भी जांच सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की प्रमुख किसान कल्याण योजनाओं में से एक है। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़े खर्चों और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |