Video

Advertisement


सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता
Sharp drop , gold and silver prices; investors

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 3,152 रुपये सस्ता होकर 10 ग्राम के लिए 1.45 लाख रुपये पर आ गया, जबकि चांदी 9,209 रुपये गिरकर 2.31 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। जून महीने में अब तक सोना करीब 11 हजार और चांदी 32 हजार रुपये सस्ती हो चुकी है।

जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम समझौते से पश्चिम एशिया में तनाव कम हुआ है, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी से घटा है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख, मजबूत डॉलर और गोल्ड-सिल्वर ETF में बिकवाली ने भी कीमतों पर दबाव बढ़ाया है।

हालांकि, इस साल की शुरुआत में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे। जनवरी के ऑलटाइम हाई से सोना करीब 31 हजार रुपये और चांदी 1.55 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम और निवेशकों की रणनीति आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों की दिशा तय करेगी।

Priyanshi Chaturvedi 19 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.