Video

Advertisement


वैभव सूर्यवंशी विवाद में BCCI का रुख साफ, फैसला मैच रेफरी पर छोड़ा
BCCI

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज मैच के दौरान हुए विवाद पर BCCI ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगा। BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा कि मैदान पर हुई घटनाओं पर कार्रवाई का अधिकार मैच रेफरी के पास है और बोर्ड पहले से तय प्रक्रिया का ही पालन करेगा।

15 जून को खेले गए मुकाबले के सुपर ओवर के बाद युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi की श्रीलंका के खिलाड़ी Vishen Halambage से बहस हो गई थी। बताया गया कि हलामबागे ने वैभव पर टिप्पणी की, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने उन्हें धक्का दे दिया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। मैच रेफरी ने वैभव और हलामबागे पर 50-50 प्रतिशत मैच फीस जुर्माने की सिफारिश की है, जबकि विकेटकीपर Niroshan Dickwella और भारतीय कप्तान Tilak Varma पर भी अलग-अलग जुर्माने की सिफारिश की गई है।

 

चूंकि यह अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं था, इसलिए मैच रेफरी का फैसला स्वतः लागू नहीं होगा और अंतिम निर्णय संबंधित क्रिकेट बोर्डों को लेना है। BCCI ने साफ किया है कि वह रेफरी के अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं देगा। अब जुर्माने या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर अंतिम फैसला श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के रुख पर निर्भर करेगा।

Priyanshi Chaturvedi 18 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.