Video

Advertisement


अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर, युद्धविराम लागू
 US-Iran ,agreement signed, ceasefire comes , effect.

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए अंतरिम शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के वर्साय पैलेस में समझौते पर दस्तखत किए, जबकि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपनी मंजूरी दी। समझौते के लागू होने के साथ ही दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव रोकने की घोषणा की गई।

समझौते के तहत ईरान और लेबनान में सैन्य कार्रवाई समाप्त की जाएगी, होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोला जाएगा और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी हटाई जाएगी। दोनों पक्षों का दावा है कि यह कदम क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने और व्यापारिक गतिविधियों को सामान्य बनाने में मदद करेगा।

वहीं, इजराइली सेना (IDF) ने साफ कर दिया है कि वह दक्षिणी लेबनान से अपनी तैनाती फिलहाल नहीं हटाएगी। सेना के मुताबिक, सीमा से करीब 10 किलोमीटर अंदर तक उसकी सुरक्षा मौजूदगी जारी रहेगी और उत्तरी इजराइल की सुरक्षा के लिए संभावित खतरों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।

 
Priyanshi Chaturvedi 18 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.