Video

Advertisement


NEET री-एग्जाम से पहले भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, फर्जी पेपर लीक पर सरकार की सख्ती
Temporary ban , Telegram , India ,NEET re-exam; government

NEET री-एग्जाम को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए भारत सरकार ने टेलीग्राम पर 22 जून 2026 तक अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। NTA के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 69A के तहत यह कदम उठाया गया है, क्योंकि कुछ लोग टेलीग्राम चैनलों और बॉट्स के जरिए पेपर लीक के फर्जी दावे कर छात्रों और अभिभावकों से ठगी कर रहे थे। साथ ही, टेलीग्राम के मैसेज एडिट फीचर को 30 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पुराने संदेशों में बाद में फाइल जोड़कर फर्जी सबूत न बनाए जा सकें।

NTA ने बताया कि I4C और विभिन्न राज्य पुलिस एजेंसियों ने "PAPER LEAKED NEET", "Re-NEET 2026" और "NEET MAFIA" जैसे कई टेलीग्राम चैनलों पर कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि ऐसे गिरोह लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे और फर्जी बैंक खातों के जरिए करोड़ों का लेनदेन कर चुके थे। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि पेपर लीक से जुड़े ऐसे सभी दावे झूठे और भ्रामक हैं।

हालांकि इस फैसले से पढ़ाई, नौकरी और निजी बातचीत के लिए टेलीग्राम का उपयोग करने वाले लाखों लोग प्रभावित होंगे, लेकिन सरकार का कहना है कि परीक्षा की पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए यह कदम जरूरी है। NTA ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई पेपर दिलाने या परीक्षा में मदद का दावा करे तो उसकी सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर दें।

Priyanshi Chaturvedi 16 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.