Video

Advertisement


सैटेलाइट तस्वीरों में मानसूनी बादल ग़ायब
Monsoon, clouds missing, satellite images

दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधि धीमी होने से भारत के क़रीब 16 राज्यो में बारिश का इंतजार बढ़ गया है | इनमें  मुख्य रूप से  उत्तरप्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार और दिल्ली शामिल हैं | 15 जून यानि सोमवार को सैटेलाइट की तस्वीरों  में भारत के अधिकांश हिस्से में से मानसूनी बादल गायब नज़र आए | मौसम विभाग के आंकड़े अनुसार 4 जून से 15 जून के बीच सामान्य बारिश होनी चाहिए थी लेकिन केवल 19.2 मिमी बारिश हुई , देखा जाये तो बारिश में 64 % की कमी दर्ज की गई है | दक्षिणभारत में  फ़िलहाल मानसून तेलंगाना ,आंध्र प्रदेश के पास ठहरा, वहीँ पूर्वोत्तर में बारिश  के बाद बिहार ,पश्चिम बंगाल में रुक गया है |  

 

बदलती हवाओ से प्रभावित हुआ मानसून

मौसम विभाग के अनुसार  वायुमंडल में चल रही हवाओ के असामान्य पैटर्न के कारण मॉनसून कमजोर हो गया है | पश्चिमी जेट स्ट्रीम सामान्य से ज़्यादा  दक्षिण की ओर मुड़ गई है जिसके कारण मॉनसून  गति देने वाली हवाएं प्रभावित हुई है, और यही कारण है कि  

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में नमी होने के बावज़ूद भी बादल नहीं बन पा रहे | 

 

 अगले कुछ दिनों में मॉनसून के आगे बढने के आसार है ,हांलाकि प्री मॉनसून गतिविधि मध्य प्रदेश , राजस्थान  जैसे राज्यों में फ़िलहाल जारी हैं | 

Priyanshi Chaturvedi 15 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.