Video

Advertisement


दिल्ली प्रदर्शन के बाद बोले अभिजीत दीपके- आंदोलन जारी रहेगा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक लड़ाई जारी
 Abhijeet Deepak , Delhi protest , fight . Education Minister resigns

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद रविवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के मुद्दे पर शुरू किया गया आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। दीपके का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में हुए प्रदर्शन में करीब 7 हजार लोगों ने भाग लिया और यह सिर्फ एक शुरुआत है।

घर पहुंचने के बाद अभिजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने देख लिया है कि जब छात्र और युवा एकजुट होते हैं तो वे कितनी बड़ी ताकत बन सकते हैं। दीपके ने अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि तेज गर्मी के बावजूद हजारों लोगों की मौजूदगी ने साबित किया कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 13 जून को फिर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस आंदोलन का असर सोशल मीडिया पर भी दिखाई दिया है। प्रदर्शन के बाद CJP के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24 घंटे के भीतर करीब 5 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े, जबकि X पर भी बड़ी संख्या में लोग अभियान का समर्थन कर रहे हैं। दीपके ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में आंदोलन को देश के अन्य राज्यों तक भी विस्तार दिया जाएगा।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.