Video

Advertisement


इंदौर छावनी तोड़फोड़ के विरोध में आज निकलेगी ‘न्याय रैली’, मुआवजे और नोटिस प्रक्रिया पर उठे सवाल

इंदौर के छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर विरोध तेज हो गया है। जनहित पार्टी ने नगर निगम और प्रशासन पर बिना पर्याप्त नोटिस, सहमति और मुआवजा दिए मकान एवं दुकानों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए शनिवार शाम 7 बजे ‘न्याय रैली’ निकालने की घोषणा की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक भारी पुलिस बल और मशीनों के साथ पहुंची टीम ने कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया, जिससे प्रभावित परिवारों और व्यापारियों में नाराजगी है।

प्रभावित रहवासियों का आरोप है कि नियमानुसार सात दिन का नोटिस दिए जाने के बजाय केवल दो दिन पहले सूचना दी गई। कई लोगों ने दावा किया कि उनके पास संपत्तियों की वैध रजिस्ट्री और पुराने दस्तावेज मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई की गई। कुछ स्थानों पर तय सीमा से अधिक हिस्से को तोड़े जाने की भी शिकायत सामने आई है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कई बाजार बंद रहे और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुईं, जिससे स्थानीय व्यापारियों में असंतोष बढ़ गया है।

 

जनहित पार्टी ने प्रभावित परिवारों को बाजार मूल्य से दोगुना मुआवजा देने, विकास योजनाओं में स्थानीय लोगों की सहमति सुनिश्चित करने और छोटे व्यापारियों के रोजगार की सुरक्षा की मांग उठाई है। पार्टी का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर लोगों के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। वहीं प्रशासन का पक्ष है कि सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई जनहित और यातायात सुधार के उद्देश्य से की गई है। इस मुद्दे को लेकर शहर में राजनीतिक और सामाजिक बहस लगातार तेज होती जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 30 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.