Video

Advertisement


कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, अवैध निर्माण मामले में बढ़ी सियासी हलचल
Police ,Abhishek Banerjee

कोलकाता में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव Abhishek Banerjee के हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास ‘शांतिनिकेतन’ पर पुलिस की विशेष टीम पहुंची। यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम (KMC) द्वारा जारी किए गए अवैध निर्माण नोटिस के बाद की गई। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित हिस्से को गिराने का आदेश भी जारी किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जबकि अभिषेक बनर्जी ने नगर निगम को पत्र लिखकर 14 दिन का समय मांगा है।

नगर निगम के अनुसार, अभिषेक बनर्जी, उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों की कुल 17 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। KMC का आरोप है कि इन निर्माणों में नियमों का उल्लंघन हुआ है। केएमसी एक्ट 1980 की धारा 400(1) के तहत सभी संपत्तियों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। हालांकि पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए Firhad Hakim ने कहा कि उन्हें इस नोटिस की जानकारी नहीं है।

 

इधर, पश्चिम बंगाल की राजनीति में यह मामला और गर्माता दिख रहा है। इससे पहले चुनाव नतीजों के बाद अभिषेक बनर्जी के घर की सुरक्षा कम की गई थी और हाल ही में नगर निगम ने टीएमसी के एक पार्टी कार्यालय और क्लॉक टावर पर भी बुलडोजर कार्रवाई की थी। विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक कार्रवाई बता रहा है, जबकि प्रशासन इसे नियमों के पालन से जुड़ा मामला बता रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 25 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.