Video

Advertisement


वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम में VIP दर्शन के नाम पर ठगी करने वाले 25 दलाल गिरफ्तार
Varanasi: agents arrested,cheating people,name VIP, darshan Kashi Vishwanath Dham

वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में VIP और स्पर्श दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने वाले 25 दलालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौक और दशाश्वमेध थानों की संयुक्त कार्रवाई में रविवार सुबह अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार ये लोग लंबे समय से मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं को झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक चौक थाना पुलिस ने 22 और दशाश्वमेध थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि कई दिनों से मंदिर के आसपास अवैध रूप से VIP दर्शन कराने के नाम पर ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद सुबह 4 से 5 बजे के बीच विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात कर आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दलाल श्रद्धालुओं को VIP दर्शन का झांसा देकर 500 से 2000 रुपये तक वसूलते थे। कुछ आरोपी खुद को पुजारी या न्यास का कर्मचारी बताकर लोगों को भ्रमित करते थे। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी भागने की कोशिश भी कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। सभी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

sneha singh 24 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.