Advertisement
ईरान और इजराइल के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के संभावित समझौते ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस डील को अपनी बड़ी कूटनीतिक सफलता बता रहे हैं, लेकिन विपक्ष के साथ-साथ उनकी अपनी रिपब्लिकन पार्टी के कई नेता भी इस पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस समझौते को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इसी बीच फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (केआरके) ने भी ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ट्रंप के पुराने बयानों का जिक्र किया, जिनमें ईरान में सत्ता परिवर्तन, बिना शर्त सरेंडर, यूरेनियम नियंत्रण और तेल संसाधनों पर अमेरिकी पकड़ जैसी बातें शामिल थीं। केआरके ने तंज कसते हुए कहा कि अब सामने आ रही डील में अमेरिका को ही ईरान की कई शर्तें माननी पड़ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस पूरे विवाद में असली जीत किसकी हुई, इसका जवाब दुनिया जानती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित अंतरिम समझौते में 60 दिनों तक सीजफायर बढ़ाने, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और ईरान पर लगे कुछ प्रतिबंधों में राहत देने जैसी शर्तें शामिल हैं। वहीं ट्रंप समर्थक इसे युद्ध की बजाय बातचीत से समाधान निकालने की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं। हालांकि समझौता अभी पूरी तरह अंतिम नहीं माना गया है, लेकिन इसने अमेरिकी राजनीति और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नई बहस जरूर छेड़ दी है।
Patrakar sneha singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |