Advertisement
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को आयोजित 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 47 शहरों में जुड़े इस कार्यक्रम में रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति दी गई। इसके साथ ही अब तक रोजगार मेलों के जरिए 12.50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया भारत के युवाओं और देश की तकनीकी प्रगति को लेकर बेहद उत्साहित है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पांच देशों की यात्रा के दौरान नीदरलैंड्स के साथ सेमीकंडक्टर और कृषि, स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इनोवेशन, जबकि नॉर्वे के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी और समुद्री सहयोग पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दशकों में वैश्विक विकास को आकार देने वाले इन क्षेत्रों में भारत के युवा बड़ी भूमिका निभाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार और बेहतर अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। रोजगार मेले की शुरुआत अक्टूबर 2022 में हुई थी, जब सरकार ने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा था। लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी 2024 में आयोजित 12वें रोजगार मेले में सबसे ज्यादा 1 लाख नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। सरकार का दावा है कि रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को पारदर्शी और तेज भर्ती प्रक्रिया का लाभ मिल रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |