Advertisement
JD Vance ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान देते हुए चेतावनी दी है कि अगर तेहरान ने परमाणु हथियार हासिल कर लिया, तो इससे दुनिया में एक नई ‘न्यूक्लियर आर्म्स रेस’ शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगी और इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।
व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका शांति और कूटनीति के जरिए समाधान चाहता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई के विकल्प को भी पूरी तरह खुला रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्रीय तनाव और कूटनीतिक प्रयास दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Donald Trump प्रशासन ने हाल ही में अरब देशों के अनुरोध पर ईरान पर संभावित हमलों को टाल दिया है, ताकि बातचीत की प्रक्रिया को मौका दिया जा सके। वहीं अमेरिका का कहना है कि वह ईरान के साथ समझौते के लिए गंभीर है, लेकिन यदि कूटनीति विफल होती है तो सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
Patrakar sneha singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |