Advertisement
Mumbai में आम लोगों की जेब पर एक बार फिर महंगाई का असर दिखने लगा है। दूध के बाद अब ब्रेड के दाम बढ़ने से रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजें महंगी होने की आशंका बढ़ गई है। वड़ा पाव, सैंडविच, भाजी पाव और मिसल पाव जैसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 मई से कई बड़ी ब्रेड कंपनियों ने नई कीमतें लागू कर दी हैं। इसके बाद सैंडविच ब्रेड, होल व्हीट ब्रेड और मल्टीग्रेन ब्रेड 2 से 5 रुपये तक महंगी हो गई हैं। कुछ जगहों पर ब्राउन ब्रेड की कीमत 50 रुपये तक पहुंच गई है, जो पहले करीब 45 रुपये में मिल रही थी। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक लगातार बढ़े हुए दामों पर सवाल कर रहे हैं।
बेकरी संचालकों के अनुसार, पैकेजिंग मटेरियल, ट्रांसपोर्ट और कच्चे माल की लागत बढ़ने से कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है। उनका कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में अन्य बेकरी प्रोडक्ट्स भी महंगे हो सकते हैं। वहीं छोटे फूड स्टॉल मालिकों का कहना है कि ब्रेड और पाव की बढ़ी हुई कीमतों से वड़ा पाव और सैंडविच जैसे सस्ते फूड आइटम भी अब पहले से ज्यादा महंगे पड़ सकते हैं।
Patrakar sneha singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |