Video

Advertisement


मेलोडी टॉफी को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज
Rahul Gandhi, dig, PM Modi, over Melody Toffee

 

Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर “टॉफी बांटने” में व्यस्त हैं। उन्होंने इसे गंभीर नेतृत्व के बजाय “नौटंकी” करार दिया।

 

राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी महंगाई और आर्थिक दबाव से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए प्रचार और इमेज बिल्डिंग में लगी हुई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की असली समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय बीजेपी नेता प्रधानमंत्री के वीडियो पर ताली बजा रहे हैं।

 

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे थे, जहां उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। एक हल्के-फुल्के वीडियो में पीएम मोदी मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफियों का पैकेट गिफ्ट करते नजर आए। मेलोनी ने वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा, जिसके बाद #Melodi सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों, वैश्विक मुद्दों और द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की।

sneha singh 20 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.