Video

Advertisement


राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
Rahul Gandhi

 

Rahul Gandhi के प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah पर दिए गए विवादित बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin ने कांग्रेस सांसद पर हमला बोलते हुए उन्हें “राजनीति का राहु” बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और बयान भारतीय राजनीति की मर्यादा के खिलाफ हैं।

 

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी का बयान उनकी “अराजक मानसिकता” को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस नेता हताशा में इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय राजनीति आपसी सम्मान और शिष्टाचार पर आधारित रही है, लेकिन राहुल गांधी की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक है।

 

बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को राष्ट्रहित के मुद्दों से जोड़ते हुए कई सवाल उठाए। नितिन नवीन ने कहा, “क्या नक्सलवाद का खात्मा देशद्रोह है? क्या देश की सीमाओं की रक्षा करना गलत है? क्या भारत के तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह का काम है?” बीजेपी ने साफ किया कि कांग्रेस नेता को उनके बयान की राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं, इस बयान को लेकर राजनीतिक माहौल और गर्म होने की संभावना जताई जा रही है।

sneha singh 20 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.