Video

Advertisement


ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़, दोबारा पोस्टमॉर्टम की तैयारी; मर्चुरी में रखा शव गलने लगा
Twisha Sharma case, second postmortem; body , mortuary, decompose

भोपाल के चर्चितTwisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार गहराती जा रही है। अब जानकारी सामने आई है कि शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने की तैयारी चल रही है। इस बीच लंबे समय से मर्चुरी में रखा शव खराब होने लगा है, जिससे मामले को लेकर और सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और SIT इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

परिवार का आरोप है कि शादी के बाद ट्विशा को मानसिक प्रताड़ना और दबाव का सामना करना पड़ रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए व्हाट्सएप चैट स्क्रीनशॉट्स में भी ट्विशा ने अपनी मां से ससुराल में घुटन और तनाव की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक, 12 मई की रात ट्विशा का शव फांसी के फंदे पर मिला था। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई, लेकिन शरीर पर मिले चोट के निशानों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है।

 

ट्विशा ने मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में भी काम किया था। वहMugguru Monagallu में नजर आ चुकी थीं और मिस पुणेका खिताब भी जीत चुकी थीं। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोपों में मामला दर्ज किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) भी गठित किया गया है।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.