Video

Advertisement


ट्विशा शर्मा केस में सास का नया दावा, बोलीं- बहू गर्भपात कराना चाहती थी
 Twisha Sharma case: Mother-in-law , daughter-in-law wanted abortion

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में मृतका की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने नया बयान देकर मामले को नया मोड़ दे दिया है। गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद ट्विशा का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था और वह बच्चा नहीं रखना चाहती थी। उनके मुताबिक ट्विशा ने कई बार गर्भपात कराने की इच्छा जताई और मानसिक रूप से बेहद परेशान दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि ट्विशा खुद को नुकसान पहुंचाने जैसी हरकतें कर रही थी और बार-बार कह रही थी कि वह इस तरह नहीं जी सकती।

गिरिबाला सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने ट्विशा को सम्मानपूर्वक मायके भेजने की बात कही थी, लेकिन वह अपनी मर्जी से फैसले लेने वाली थी। उनके अनुसार ट्विशा की मां भी बाद में भोपाल आई थीं और कथित तौर पर मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) को लेकर चर्चा हुई थी। सास का दावा है कि उनके बेटे समर्थ सिंह ने रिश्ते को संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन लगातार तनाव और व्यवहार संबंधी समस्याओं के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई।

 

वहीं, ट्विशा के परिवार ने पहले ही पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता के आरोप लगाए हैं। पुलिस इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच कर रही है और समर्थ सिंह की तलाश जारी है। मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच जांच एजेंसियां अब मेडिकल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही हैं।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.