Video

Advertisement


भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मजबूती, 428 मिलियन डॉलर की डील को मंजूरी
 India-US defense ,partnership strengthened, $428 million deal approved

अमेरिका ने भारत को 428 मिलियन डॉलर से अधिक की रक्षा डील को मंजूरी दी है। इस समझौते के तहत भारतीय सेना को AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर और M777A2 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों के लिए रखरखाव, तकनीकी सहायता और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। अपाचे हेलीकॉप्टर सपोर्ट पैकेज की कीमत करीब 198.2 मिलियन डॉलर और M777 सिस्टम के रखरखाव पैकेज की कीमत लगभग 230 मिलियन डॉलर बताई गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार इस डील से भारत की सैन्य क्षमता और मजबूत होगी। अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए इंजीनियरिंग, तकनीकी डेटा, प्रशिक्षण और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया जाएगा, जबकि M777 होवित्जर के लिए स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत, तकनीकी सहायता और फील्ड सर्विस सपोर्ट शामिल रहेगा। इस परियोजना मेंBoeing, Lockheed Martin औरBAE Systems प्रमुख भूमिका निभाएंगी।

 

अमेरिका ने कहा कि यह डील भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगी तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेगी। AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टर आधुनिक रडार, नाइट विजन और हेलफायर मिसाइलों से लैस हैं, जबकि M777 होवित्जर अपनी हल्की संरचना और लंबी दूरी की सटीक मारक क्षमता के कारण पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में बेहद प्रभावी मानी जाती है।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.