Video

Advertisement


‘संदीप शर्मा को ड्रॉप करो’, आर अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स को दी अहम सलाह
Drop Sandeep Sharma

Ravichandran Ashwin नेRajasthan Royals कोLucknow Super Giants के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले बड़ी सलाह दी है। जयपुर केSawai Mansingh Stadium में खेले जाने वाले इस मैच को राजस्थान के लिए करो या मरो का मुकाबला माना जा रहा है। अश्विन ने कहा कि टीम को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए और जोफ्रा आर्चर को पावरप्ले में ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

पूर्व भारतीय स्पिनर ने सबसे बड़ी सलाह देते हुए कहा कि राजस्थान को इस मैच में भीSandeep Sharma के बिना उतरना चाहिए। अश्विन का मानना है कि टीम को अपने गेंदबाजी संयोजन में बदलाव की जरूरत है, ताकि प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रह सकें। राजस्थान इस समय 12 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और उसके पास अभी दो मुकाबले बाकी हैं।

 

Riyan Parag की अगुवाई वाली टीम अगर अपने दोनों मैच जीत लेती है तो बिना किसी अन्य टीम पर निर्भर हुए प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वहींRishabh Pant की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। राजस्थान का अगला मुकाबला 24 मई कोMumbai Indians से वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.