Advertisement
कर्नाटक सरकार में मंत्री Priyank Kharge ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी और RSS पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों संगठनों ने मिलकर छात्रों के भविष्य को व्यवस्थित तरीके से बर्बाद किया है। खरगे ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से करीब 22 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं, जिनमें कई छात्र वर्षों की तैयारी के बाद मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
प्रियांक खरगे ने इस पूरे मामले को “सामान्य गड़बड़ी” नहीं बल्कि “बड़ी त्रासदी” बताया। उन्होंने कहा कि कई छात्र दोबारा परीक्षा देने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं और कुछ छात्रों के आत्महत्या जैसे कदम उठाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य को पैसों के लिए दांव पर लगाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए या उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री “परीक्षा पे चर्चा” की बात करते हैं, उन्हें अब NEET विवाद पर छात्रों से बात करनी चाहिए। वहीं, मामले की जांच कर रही CBI ने आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और आगे की जांच के लिए 14 दिन की कस्टडी मांगी। CBI के अनुसार, मंधारे NTA की पैनल सदस्य थीं और परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट व ट्रांसलेटर की भूमिका निभा रही थीं। एजेंसी अब परीक्षा प्रक्रिया और छात्रों से कथित रूप से पैसे लेने के आरोपों की भी जांच कर रही है।
Patrakar sneha singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |