Advertisement
Ashok Kumar Mittal के आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। वे न सिर्फ AAP के राज्यसभा सांसद थे, बल्किLovely Professional University (LPU) के संस्थापक भी हैं। उनके साथ सात अन्य सांसदों के भी पार्टी छोड़ने से यह घटनाक्रम और बड़ा हो गया है। हाल ही में उनके ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर पहले से ही अटकलें लग रही थीं।
अशोक मित्तल का जीवन एक साधारण शुरुआत से लेकर बड़े कारोबारी साम्राज्य तक पहुंचने की कहानी है। उनके पिता ने 1961 में मात्र 500 रुपये उधार लेकर जालंधर में “लवली स्वीट्स” नाम की दुकान शुरू की थी। उसी नींव पर आगे चलकर मित्तल परिवार ने शिक्षा, ऑटोमोबाइल और अन्य क्षेत्रों में विस्तार करते हुए करीब 800 करोड़ रुपये का कारोबार खड़ा किया। LPU आज भारत की सबसे बड़ी सिंगल-कैंपस यूनिवर्सिटियों में से एक है, जहां देश-विदेश के हजारों छात्र पढ़ते हैं।
2005 में स्थापित LPU को लेकर शुरुआत में कई लोगों ने आलोचना की थी, लेकिन आज यह संस्थान वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुका है। राजनीति में आने के बाद मित्तल को 2022 में AAP ने राज्यसभा भेजा था, जहां वे पार्टी के महत्वपूर्ण चेहरे बने। हालांकि ED जांच और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद उन्होंने पार्टी से अलग होकर BJP का दामन थाम लिया, जिससे पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में नया समीकरण बनता दिख रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |