Advertisement
Jyotiraditya Scindia के ग्वालियर रेलवे स्टेशन आगमन के दौरान हुए भव्य स्वागत कार्यक्रम में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई। इस दौरान धक्का-मुक्की के बीच एक मासूम बच्ची भीड़ में गिरकर दब गई। घटना के वक्त स्टेशन पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था भी भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही केंद्रीय मंत्री स्टेशन पहुंचे, स्वागत के लिए जुटे कार्यकर्ताओं की भीड़ बेकाबू हो गई। इसी दौरान बच्ची जमीन पर गिर गई और लोगों के पैरों के नीचे आ गई। वह दर्द से चीखती रही, लेकिन भीड़ के शोर और अफरातफरी में उसकी आवाज दब गई। बच्ची के पिता ने किसी तरह उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
पिता ने आरोप लगाया कि घटना के समय न तो रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और न ही स्थानीय पुलिस ने समय पर मदद की। वहीं कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि बच्ची को कुचला नहीं गया, बल्कि भीड़ के दबाव में धक्का लग गया था। इस घटना के बाद भी स्वागत कार्यक्रम जारी रहा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |