Advertisement
Amit Shah ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हुई बंपर वोटिंग “भय से भरोसे की यात्रा” का संकेत है और भाजपा 152 में से 110 से ज्यादा सीटें जीतने की स्थिति में है। शाह के मुताबिक, आने वाले चरणों के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने की संभावना मजबूत हो रही है।
Mamata Banerjee पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री राज्य में जन्म लेने वाला होगा और वह “केवल किसी परिवार विशेष का प्रतिनिधि नहीं होगा, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता होगा।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैला रहा है, जबकि भाजपा “घुसपैठ मुक्त बंगाल” और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा लेकर आगे बढ़ रही है।
शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सुरक्षा, खासकर महिलाओं की सुरक्षा, पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में ऐसा माहौल बनाया जाएगा जहां रात में भी लोग बिना डर के बाहर निकल सकें। साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की बात भी कही। शाह के अनुसार, जनता का समर्थन इस बात का संकेत है कि बंगाल में “भय खत्म होकर भरोसा लौट रहा है।”
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |