Video

Advertisement


खड़गे को EC का नोटिस, पीएम पर बयान को लेकर बढ़ा राजनीतिक विवाद
EC notice , Kharge, political controversy ,escalates , statement , PM

Mallikarjun Kharge कोElection Commission of India ने पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए बयान को लेकर नोटिस जारी किया है। मामला तब गरमाया जब चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान खड़गे ने कथित तौर पर पीएम मोदी को आतंकीकहा, जिसके बाद भाजपा ने इस बयान की शिकायत चुनाव आयोग से की। आयोग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

बाद में खड़गे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा धमकी देने वाली राजनीति की ओर था, न कि किसी व्यक्तिगत आरोप की ओर। हालांकि विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है और यह मुद्दा अब राष्ट्रीय राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया है।

इसी बीचAmit Shah ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भाषा में गिरावट आई है और यह राहुल गांधी के प्रभाव का परिणाम है। शाह ने दावा किया कि भाजपा को जितनी आलोचना मिलेगी, उसका समर्थन उतना ही बढ़ेगा।

 

वहीं, पश्चिम बंगाल की राजनीति भी इस विवाद से गर्म हो गई है, जहां अलग-अलग नेताओं के बयान लगातार राजनीतिक माहौल को तीखा बना रहे हैं। चुनावी रैलियों में आरोप-प्रत्यारोप तेज होने से आने वाले चरणों में मुकाबला और अधिक सख्त होने के संकेत मिल रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.