Advertisement
CM Yogi Adityanath ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था और राजनीतिक हालात पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो “माफिया और गलत ताकतें” सड़कों पर झाड़ू लगाते नजर आएंगे। योगी ने लोगों से अपील की कि वे डरें नहीं और भाजपा को समर्थन दें।
सभा में योगी ने उत्तर प्रदेश के शासन मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अब न दंगे हैं, न कर्फ्यू, और बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि “डबल इंजन सरकार” ही सुरक्षा और विकास की गारंटी दे सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में अब अपराध और माफियाराज पर सख्त कार्रवाई हो रही है और जनता को इसका लाभ मिल रहा है।
योगी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में पहले कांग्रेस, फिर वामपंथ और अब टीएमसी के शासन में अराजकता और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आने पर स्थिति बदलेगी और राज्य में विकास, रोजगार और सुरक्षा की नई शुरुआत होगी। उनके इस बयान के बाद चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |