Advertisement
Bhopal में शराब दुकानों की नई लोकेशन को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।Arera Colony और शाहपुरा इलाके में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अरेरा कॉलोनी में शराब दुकान मंदिर के पास और शाहपुरा में स्कूल से करीब 50 मीटर की दूरी पर खोली गई है, जो नियमों का उल्लंघन है।
प्रदर्शन में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगों ने बैनर-पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि आवासीय क्षेत्रों में शराब दुकानों के कारण भीड़, शोर-शराबा और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर असर पड़ रहा है।
रहवासियों ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर पिछले एक साल से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विरोध का दायरा भोपाल के अन्य इलाकों जैसे कोलार रोड, अवधपुरी और ईंटखेड़ी तक भी फैल चुका है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसमें ठेकों की तालाबंदी भी शामिल हो सकती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |