Video

Advertisement


MP Weather Alert: भीषण लू का कहर, नर्मदापुरम में स्कूल बंद
MP Weather Alert, heat wa, schools closed , Narmadapuram

Madhya Pradesh में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का असर तेज हो गया है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक गर्मीNarmadapuram में दर्ज की गई, जहां पारा 43.8 डिग्री तक पहुंच गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

गर्मी का असर सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि रातें भी अब राहत नहीं दे रही हैं। भोपाल, उज्जैन, सागर और जबलपुर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिसे मौसम विभाग वॉर्म नाइटकी स्थिति बता रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को दिन-रात दोनों समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक लू का असर जारी रहेगा, लेकिन 27 अप्रैल के आसपास मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट और लोगों को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.