Advertisement
Indore के स्कीम-54 स्थितLenskart शोरूम पर ड्रेस कोड नीति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार को वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने शोरूम के बाहर प्रदर्शन किया और कथित भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने विरोध स्वरूप चश्मे भी तोड़े, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी की पुरानी आंतरिक नीति में तिलक, बिंदी और कलावा जैसे धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाई गई थी, जबकि अन्य प्रतीकों को अनुमति दी गई। इसे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए संगठन ने इसे स्वीकार न करने की चेतावनी दी और राज्यभर में आंदोलन तेज करने की बात कही।
विवाद बढ़ने के बाद कंपनी की ओर से सफाई दी गई। लेंसकार्ट ने स्पष्ट किया कि वायरल दस्तावेज पुराना है और वर्तमान नीति में किसी भी धार्मिक प्रतीक पर कोई प्रतिबंध नहीं है। कंपनी ने नई गाइडलाइन में बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, हिजाब और पगड़ी जैसे सभी सांस्कृतिक और धार्मिक प्रतीकों को अनुमति देने की बात कही है और इस भ्रम के लिए खेद भी जताया है।
इसके बावजूद विरोध पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक माफी और भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने की गारंटी की मांग की है। मामला अब सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अन्य शहरों में भी इसके असर की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह विवाद आगे और तूल पकड़ सकता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |