Advertisement
Bhopal में जिला शिक्षा समिति की बैठक के दौरान सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। बैठक में जब जर्जर स्कूलों की सूची मांगी गई तो अधिकारी कोई स्पष्ट आंकड़ा प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और व्यवस्था की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिए।
बैठक में पेयजल, शौचालय, अधूरे निर्माण कार्य और फंड के उपयोग जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने अधिकारियों से स्पष्ट जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद समिति ने सख्त निर्देश दिए कि सभी स्कूलों की स्थिति का पूरा डेटा जल्द उपलब्ध कराया जाए और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चर्चा के दौरान कई स्कूलों की जर्जर स्थिति भी सामने आई, खासकरKhitwas हाईस्कूल का मामला प्रमुख रहा, जहां दीवारों से पानी रिसने और भवन के कमजोर होने की बात सामने आई। समिति ने साफ कहा कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर तुरंत सुधार कार्य जरूरी है, ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |