Advertisement
National Testing Agency ने आज 24 अप्रैल 2026 कोCUET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए देशभर की सेंट्रल, स्टेट और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश मिलता है। इस साल करीब 4 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और अब वे अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की जरूरत होगी। लॉगिन करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब सभी यूनिवर्सिटीज अपनी-अपनी कटऑफ और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगी।
इस परीक्षा का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि अब अलग-अलग यूनिवर्सिटीज की अलग प्रवेश परीक्षाओं की जरूरत कम हो गई है। NTA ने 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर की जारी कर आपत्तियां मांगी थीं, जिसके बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई। इसके आधार पर ही आज रिजल्ट घोषित किया गया है। अब देशभर में एडमिशन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी और छात्र अपने स्कोर के अनुसार विश्वविद्यालयों में आवेदन करेंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |