Advertisement
मुंबई इंडियंस की लगातार खराब प्रदर्शन के बीच टीम की गेंदबाजी यूनिट पर सवाल खड़े हो गए हैं। कोच माहेला जयवर्धने ने माना कि सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही नहीं, बल्कि पूरी गेंदबाजी इकाई दबाव बनाने में नाकाम रही है। पंजाब के खिलाफ मैच में 196 रन का बड़ा लक्ष्य महज 15.1 ओवर में हासिल हो जाना टीम की कमजोर गेंदबाजी को उजागर करता है। खासतौर पर पावरप्ले में विकेट न मिलना टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गया है।
लगातार चौथी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन कोच ने साफ किया कि हार का जिम्मेदार सिर्फ कप्तान को ठहराना गलत होगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम और मैनेजमेंट की सामूहिक जिम्मेदारी है। टीम को हर विभाग में सुधार की जरूरत है, खासकर गेंदबाजी और रणनीति में, ताकि आने वाले मैचों में वापसी की जा सके।
इस बीच रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। कोच ने बताया कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और उन्होंने दौड़ना व बल्लेबाजी शुरू कर दी है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह की जल्दबाजी के मूड में नहीं है, क्योंकि टूर्नामेंट अभी लंबा है और खिलाड़ी की फिटनेस को प्राथमिकता दी जा रही है।
Patrakar sneha singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |