Video

Advertisement


कर्ज के दबाव में कारोबारी ने परिवार संग खाया जहर
 pressure debt, businessman consumed poison along family

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां छड़-सीमेंट कारोबारी योगेश जैन ने कथित तौर पर पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। हालत बिगड़ने पर चारों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है और व्यापारिक दबाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 

मौके से पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें करोड़ों रुपए के लेनदेन का जिक्र किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यापारी ने कुछ लोगों को करीब 4 करोड़ रुपए उधार दिए थे, जिनमें से एक व्यक्ति पर ही 3 करोड़ 20 लाख रुपए बकाया बताए गए हैं। नोट में आरोप है कि कई बार पैसे मांगने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई और टालमटोल किया जाता रहा। कथित तौर पर इसी आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव से परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन पीड़ित परिवार की गंभीर हालत के कारण उनका बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के अनुसार, सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि यह आत्महत्या का प्रयास है या इसके पीछे कोई और साजिश। इस घटना ने समाज में आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव जैसे गंभीर मुद्दों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

sneha singh 16 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.