Advertisement
मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले के समापन से पहले सियासी विवाद खड़ा हो गया। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मेले में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। काफी देर तक पुलिस से बहस के बाद भी अनुमति न मिलने पर वे अपने काफिले के साथ वापस लौट गए। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझकर उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया।
पटवारी ने कहा कि वे टकराव नहीं, बल्कि संवाद के लिए मेले में जाना चाहते थे और पहले ही अनुमति के लिए पत्र भी लिखा था। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि मेले की चमक-दमक के बीच प्रदेश का किसान परेशान है और मंडियों में उसे अपनी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा। उन्होंने दावा किया कि किसान 2 हजार रुपये से कम कीमत पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं, जो सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करता है।
इस बीच मेले के समापन कार्यक्रम में नितिन गडकरी के शामिल होने को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यह आयोजन शिवराज राज सिंह चौहान के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें देशभर से किसान और विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। हालांकि, विपक्षी नेताओं को रोके जाने की घटना ने मेले की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक भूमिका को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |