Advertisement
दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन होने के बाद सोमवार को उनका अंतिम सफर शुरू हुआ। मुंबई स्थित उनके आवास पर सुबह से ही फिल्मी हस्तियों, राजनेताओं और प्रशंसकों का तांता लगा रहा। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है। सफेद और पीले फूलों से सजे मोक्ष रथ में उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क ले जाया गया।
अंतिम संस्कार स्थल को भी श्रद्धांजलि स्वरूप फूलों से सजाया गया है, जहां उनकी तस्वीर के साथ भावभीनी विदाई दी जा रही है। इस दौरान संगीत और फिल्म जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। गायक अनूप जलोटा औरउदित नारायण सहित कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, वहीं अभिनेतारणवीर सिंह भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
इस दुखद मौके पर ब्रेट ली ने भी सोशल मीडिया के जरिए भावुक श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। वहीं देवेंद्र फडणवीस भी अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे। जैसे-जैसे मोक्ष रथ मुंबई की सड़कों से गुजरा, हर तरफ शोक का माहौल नजर आया और हजारों प्रशंसकों ने अपनी प्रिय गायिका को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |