Video

Advertisement


3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा 2026 ,15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन
Amarnath Yatra 2026, begin July 3, registration, from April 15

अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी, यानी कुल 57 दिनों तक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। Shri Amarnathji Shrine Board के अनुसार बिना रजिस्ट्रेशन किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।

 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें मोबाइल OTP वेरिफिकेशन, पासपोर्ट साइज फोटो और अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) अपलोड करना होगा। वहीं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन देशभर की 556 बैंक शाखाओं में 15 अप्रैल से शुरू होगा, जहां “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रति व्यक्ति 150 रुपये शुल्क लिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद यात्रियों को RFID कार्ड जारी किया जाएगा, जो यात्रा के दौरान अनिवार्य होगा।

 

यात्रा के लिए 13 से 70 वर्ष तक के लोग पात्र हैं, जबकि 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को अनुमति नहीं दी जाएगी। अमरनाथ यात्रा के लिए दो प्रमुख मार्ग हैं—Pahalgam मार्ग, जो लगभग 46 किमी लंबा और अपेक्षाकृत आसान है, तथा Baltal मार्ग, जो केवल 14 किमी का है लेकिन काफी खड़ी चढ़ाई वाला है। इसके अलावा दोनों मार्गों से पंचतरणी तक हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

 

Priyanshi Chaturvedi 13 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.