Advertisement
Election Commission of India के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दूसरे चरण के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। फाइनल सूची जारी होने के बाद कुल 6.08 करोड़ मतदाताओं के नाम हट गए हैं। SIR शुरू होने से पहले इन राज्यों-UT में करीब 51 करोड़ वोटर थे, जो अब घटकर 44.92 करोड़ रह गए हैं। इस प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा सहित तीन केंद्र शासित प्रदेशों की सूची अपडेट की गई।
सबसे ज्यादा असर Uttar Pradesh में देखने को मिला, जहां करीब 2.04 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए और कुल वोटर संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ रह गई। वहीं West Bengal में भी लगभग 91 लाख मतदाता अंतिम सूची से बाहर हो गए। चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए की गई है, जिसमें मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नामों को हटाया गया।
देशभर में SIR अभियान 24 जून 2025 से चल रहा है और अब तक लगभग 60 करोड़ मतदाताओं को कवर किया जा चुका है, जबकि करीब 39 करोड़ अभी बाकी हैं। पहले चरण में बिहार और दूसरे चरण में 9 राज्य व 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल थे। इस दौरान कुछ राज्यों में राजनीतिक दलों ने प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। अब तीसरे चरण में 17 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया जाएगा, जिसकी शुरुआत इस महीने विधानसभा चुनावों के बाद होने की संभावना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |