Advertisement
भोपाल के जहांगीराबाद परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने “समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन” कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कमांडो ने आतंकवाद जैसी जटिल परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की तकनीक दिखाई। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक नेतृत्व कार्यक्रम में मौजूद रहे।
प्रदर्शन में एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कमांडो ऊंची इमारतों में उतरकर आतंकियों को काबू करने की रणनीति दिखाते नजर आए। इसके बाद कमरे-दर-कमरे सर्च ऑपरेशन और हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट के जरिए आतंकियों को समर्पण कराना दर्शाया गया। VIP सुरक्षा और आम नागरिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का भी लाइव प्रदर्शन किया गया।
K-9 डॉग स्क्वॉड ने विस्फोटक सामग्री (IED) की पहचान की और बम निष्क्रियकरण, एंटी-ड्रोन तकनीक, अंडरवॉटर ऑपरेशन जैसी उन्नत क्षमताओं का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल सुरक्षा बलों की तैयारियों को मजबूत करते हैं, बल्कि आम जनता में भी जागरूकता बढ़ाते हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |