Advertisement
मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का विस्तार करते हुए राजगढ़, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिलों को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस योजना का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को एकीकृत विकास योजना के तहत जोड़ना है, जिससे बुनियादी सुविधाओं, आर्थिक गतिविधियों और पर्यावरण संतुलन में सुधार हो सके।
मेट्रोपॉलिटन रीजन में शामिल होने के बाद राजगढ़ जैसे जिले में सड़क, परिवहन, जल निकासी, आवास और अन्य शहरी सुविधाओं का समेकित विकास होगा। इससे न केवल नागरिकों का जीवन स्तर सुधरेगा बल्कि जिले की कनेक्टिविटी और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा।
विशेषज्ञों के अनुसार इस पहल से राजगढ़ में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। औद्योगिक क्षेत्र, वेयरहाउस और व्यापारिक गतिविधियों के जरिए स्थानीय रोजगार सृजित होंगे। ब्यावरा, आलमपुरा और जगन्यापुरा जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक हब विकसित किया जा रहा है, जिससे भूमि और संपत्ति की कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |