Video

Advertisement


‘सजन रे’ ने मचाई धूम, रिलीज होते ही वायरल

रैपर बादशाह और डांसर-एक्ट्रेस नोरा फतेही का नया गाना ‘सजन रे’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। महज 24 घंटे में इस गाने ने 67 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। यह ट्रैक देसी हिप-हॉप और एनर्जी से भरपूर म्यूजिक का जबरदस्त मिश्रण है, जिसमें बादशाह की सिग्नेचर स्टाइल और नोरा की परफॉर्मेंस ने खास आकर्षण पैदा किया है।

 

‘सजन रे’ को संजय ने कंपोज और को-राइट किया है, जबकि वीडियो का निर्देशन इन्फ्लिक्ट ने किया है। इस गाने की खास बात इसका विजुअल ट्रीटमेंट है, जिसे मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में शूट किया गया है। इसमें ग्लैमर और आम जिंदगी का अनोखा मेल देखने को मिलता है। फैंस को नोरा का डांस और बादशाह की बीट्स काफी पसंद आ रही हैं, जिससे गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

 

गौरतलब है कि हाल ही में बादशाह के गाने ‘टटीरी’ और नोरा फतेही के ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर विवाद सामने आए थे, जिनमें लिरिक्स और डांस को लेकर आलोचना हुई थी। इसके बावजूद ‘सजन रे’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। यह गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 5 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.