Video

Advertisement


अहमदाबाद प्लेन हादसा: पीड़ित परिवारों ने PM से मांगी सच्चाई
Ahmedabad , plane crash: Victims

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के करीब 10 महीने बाद पीड़ित परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हादसे की असली वजह जानने की मांग की है। करीब 30 परिवारों ने ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) का डेटा सार्वजनिक करने की अपील की है। परिजनों ने साफ कहा कि उन्हें मुआवजा नहीं, बल्कि सच्चाई चाहिए—आखिर यह हादसा क्यों हुआ और क्या इसमें कोई तकनीकी खामी थी।

 

 

पीड़ित परिवारों ने एअर इंडिया पर पर्याप्त सहयोग न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के सामान की पहचान के लिए बनाई गई वेबसाइट पर तस्वीरें साफ नहीं हैं, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। कई परिवारों ने डिजिटल सुविधाओं की कमी और धीमी प्रतिक्रिया पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि एक ईमेल के जवाब में 15 दिन तक लग जाते हैं, जिससे ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोगों को और ज्यादा परेशानी हो रही है।

 

यह हादसा 12 जून 2025 को हुआ था, जब बोइंग 787-8 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 260 लोगों की जान गई थी। पीड़ित परिवारों ने पत्र की प्रतियां एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो और डीजीसीए समेत अन्य अधिकारियों को भी भेजी हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट पहले ही सौंपी जा चुकी है, जबकि अंतिम रिपोर्ट इस साल जून में आने की संभावना है, जिससे हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

 

Priyanshi Chaturvedi 5 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.