Advertisement
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा कि अगला संघर्ष सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है। सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भारत किसी “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” की योजना बना रहा है। आसिफ ने दावा किया कि भारत झूठा माहौल बनाने के लिए अपने ही लोगों या हिरासत में बंद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर सकता है, हालांकि उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया।
पाकिस्तान के बयान पर भारत की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही सख्त चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान कोई गलत कदम उठाता है, तो भारतीय सेना निर्णायक जवाब देगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी उकसावे पर भारत पीछे नहीं हटेगा और सेना पूरी तैयारी के साथ जवाब देने में सक्षम है।
ख्वाजा आसिफ पहले भी भारत पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चलाने के आरोप लगा चुके हैं और अफगानिस्तान को भी इसमें शामिल बताया है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भी अतीत में विवादास्पद बयान देते हुए भारत के शहरों को निशाना बनाने की बात कही थी। इन बयानों के चलते दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |