Advertisement
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडरेशन काउंसिल के फर्स्ट डिप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के नेतृत्व में आए रूस के संसदीय शिष्टमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की। बिरला ने याकुशेव को फेडरेशन काउंसिल के संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और इसे भारत के साथ संसदीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता बताया।
बिरला ने कहा कि भारत और रूस की साझेदारी परस्पर विश्वास पर आधारित है और यह समय की कसौटी पर खरी उतरी है। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं के बीच निरंतर संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं और सहयोग के नए मार्ग खुले हैं। याकुशेव ने भी भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को रूस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
चर्चा में रक्षा, व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अलावा अंतरिक्ष अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्वच्छ ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों में भविष्य में सहयोग की संभावनाओं की पहचान की गई।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |