Video

Advertisement


नरसिंहपुर में बढ़ रही रक्त मांग, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता सत्र होंगे
Blood demand, increasing ,Narsinghpur, awareness sessions, held schools ,colleges.

नरसिंहपुर जिले में ब्लड बैंक से हर माह औसतन 600 से 800 यूनिट रक्त की खपत होती है। इनमें से करीब 300 यूनिट निजी अस्पतालों में और लगभग 300 यूनिट जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं व हीमोग्लोबिनोपैथी से पीड़ित मरीजों के उपचार में खर्च होती है। गर्मी के मौसम में रक्त संग्रहण धीमा होने और भ्रांतियों के कारण स्टॉक बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

 

ब्लड बैंक में उपलब्ध रक्त को प्राथमिकता के आधार पर गर्भवती महिलाओं, सिकल सेल और थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को दिया जाता है। फरवरी में सिकल सेल रोगियों के लिए 19 यूनिट और थैलेसीमिया मरीजों के लिए 2 यूनिट रक्त जारी किया गया। कई बार ऐसे मरीज आते हैं जिनके पास रक्तदाता नहीं होता या स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान संभव नहीं होता, तब ब्लड बैंक की मदद से ही व्यवस्था की जाती है।

 

रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल और कॉलेजों में सत्र आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक संगठनों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक और रैली जैसे कार्यक्रम भी होंगे। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है।

रक्तदान के लिए योग्य व्यक्ति: 18-65 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति, न्यूनतम वजन 45-50 किलोग्राम, हीमोग्लोबिन मानक के अनुसार, गंभीर बीमारी नहीं, पिछले 3 माह में रक्तदान न किया हो। गर्भवती महिलाएं रक्तदान नहीं कर सकतीं।

Priyanshi Chaturvedi 3 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.