Advertisement
केरल में चुनाव प्रचार के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को गरीब राज्य बताने पर सियासी तापमान बढ़ गया है। लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए और वे चुनावी लाभ के लिए अपने ही गृह राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को गरीब राज्य बनाने में 1990 के दशक का लालू-राबड़ी शासन और उनके परिवार की भूमिका रही। उन्होंने तेजस्वी यादव से अपील की कि अगर वे दूसरे राज्य में जाकर बिहार को गरीब बताते हैं, तो यह भी बताना चाहिए कि राज्य की यह स्थिति किसके शासनकाल की देन है।
बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव और जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने ही राज्य का खजाना लूटा और इसके कारण बिहार गरीब हुआ। उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी से बिहार का अपमान करने पर सार्वजनिक माफी मांगने की भी अपील की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |