Video

Advertisement


एमपी में मौसम का बदलाव, 30 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Bhopal , Weather changes , MP, rain , hailstorm alert , 30 districts

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 30 जिलों में बारिश और कई जिलों में आंधी-ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास और शाजापुर में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना है। अनुमानित हवा की रफ्तार 40-50 कि.मी प्रति घंटे तक हो सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 3-4 दिन प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है। मार्च के बाद अप्रैल की शुरुआत में यह मौसम स्थिति बनी रहने की संभावना है और 5 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रह सकता है। बीते 72 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश का दौर देखा गया है।

 

 

विशेष चेतावनी निमाड़ क्षेत्र (धार, बड़वानी और झाबुआ) के लिए जारी की गई है, जहां ओलावृष्टि से फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। विभाग ने किसानों और आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। अगले 24 घंटों में इस मौसम का असर प्रदेश के उपरोक्त जिलों में महसूस होने की संभावना है।

Priyanshi Chaturvedi 2 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.